जिले में भाजपा के 6 नवीन मंडल अध्यक्ष की घोषणा
धार से ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल द्वारा धार जिले के 6 नवीन भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है। जिसका पत्र भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने भोपाल से जारी किया ।
भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती की जिले मंडल टीम में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष इस प्रकार है बदनावर विधानसभा से भाजपा बदनावर नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, कानवन मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी, सादलपुर मंडल अध्यक्ष आशीष जैन केसुर को तथा सरदारपुर विधानसभा से दसई अमझेरा मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष जैन रिंगनोद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


















