निर्बल के लिए बुलडोजर और सबल हो जाते हैं दृष्टी से ओझल
शहडोल ।जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने अपने बयान मे कहा है कि, नगरपालिका प्रशासन त्यौहार के समय व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव न बनाए, दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है,जिसे हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास के साथ मनाने दिया जाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि, नगरपालिका सीएमओ स्वयं भ्रष्टाचार मे लिप्त रहते हैं व अधिकांश मुख्यालय से नदारद रहते हैं।
श्री गुप्ता ने बताया नगरपालिका मे एक गिरोह सक्रिय है जो कि लोगों को डरा धमकाकर पैसे वसूलने का कार्य कर रहा है, पूर्व मे भी संपित्त कर की फर्जी रसीद पकड़ी गई थी, जिस पर आज तक न कोई कार्रवाई हुई और न ही एफआईआर हुई, इसके पीछे किस भाजपा नेता का हाँथ है?
पूरे शहर मे अवैध होर्डिंग लगीं है, नगरपालिका सीएमओ ने कहा था कि जुलाई तक सभी अवैध होर्डिंग हटा दी जाएंगी लेकिन आज तक होर्डिंग नहीं हटाई गईं, इन अवैध होर्डिंग से जो अवैध वसूली हो रही है वो पैसा किसके पास जा रहा है?
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि यदि त्यौहार के समय किसी भी व्यापारी भाई को परेशान किया जाता है तो नगरपालिका प्रशासन का सामना हम लोगों से होगा।


















