अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़ कसरावद से,,, माकड़खेड़ा पुल से कूदकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

कसरावद क्षेत्र के माकड़खेड़ा पुल पर शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई,

 

जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राम सरपंच के अनुसार,

 

उक्त व्यक्ति ने रात के समय पुल पर अपने कपड़े उतारकर रखे और इसके बाद नर्मदा नदी में छलांग लगा दी।

 

वर्तमान में नदी के उस हिस्से में पानी कम होने के कारण वह सीधे सूखे हिस्से में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है,

 

ताकि मृतक की पहचान हो सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment