कसरावद तहसील के ग्राम दोगावा निवासी नितेश पटेल (पिता मुकेश पटेल) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
हादसे में दीपक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,
जहां डॉक्टरों ने नितेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। दीपक वर्मा गंभीर घायल,
घायल को जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।


















