ब्रेकिंग न्यूज़ कसरावद से,,,
अदलपुरा मार्ग पर मृत तेंदुआ मिला — फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंची
कसरावद वन परिक्षेत्र के ग्राम अदलपुरा चिचली मार्ग पर गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास मार्ग से गुजर रहे
पशु चरवाहो ने कपास के खेत के पास मेड़ पर मृत अवस्था में तेंदुआ देखा जिसकी सुचना कसरावद वन विभाग को दी।
तत्काल सुचना मिलते ही नाहर सिंह भुरीया बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जिस स्थान पर तेंदुआ पडा था।
उस स्थान के आस पास लाल रिबन बांध कर घटना स्थल को प्रतिबंधित कर
फोरेंसिंक एवं डाक स्काट टीम इन्दौर से बुलावाई गई ओर जांच शुरू की।

















