अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

2 दिवस में पेन्डिंग कार्य पूर्ण करे- बी आर सी

WhatsApp Group Join Now

2 दिवस में पेन्डिंग कार्य पूर्ण करे- बी आर सी

 

जनपद शिक्षा केन्द्र में लगाई कार्यशाला

कसरावद

2 दिवस में पेंडिंग कार्य पूर्ण करे और कार्यपूर्ण होने का प्रमाण पत्र देवे। यह बात बी आर सी राजाराम कांदोडे ने जनपद शिक्षा केन्द्र में चल रही प्रधानपाठकों के प्रशिक्षण सह कार्य शाला में कही। बीआर सी ने बताया कि विकासखण्ड में ऑनलाइन कामो में पिछड़ने से शिक्षको को सभी ऑनलाइन कार्य को प्रैक्टिकल के साथ सिखाया गया। यू डाईस ,सायकल,गणवेश,पी एम पोषण,एक पेड़ मा के नाम,इको क्लब गठन औऱ गतिविधि का संचालन ,मध्यान्ह भोजन मेसेज, पाठ्यपुस्तक ऑनलाइन रिसीविंग ,वितरण की जानकारी सबको प्रोजेक्टर के माध्यम से सबको अपनी शाला का काम स्वयं प्रधान पाठकों से करवाया गया।

 

तकनीकी समस्या को बी ए सी परमानद पठौते, नरेंद्र पाटीदार,मुकेश यादव ने व जनशिक्षक अमित दुबे ने समाधान कर सरल प्रक्रिया के तहत कार्य सम्पन करवाए।

 

बी आर सी ने वन टू वन बात कर कार्य मे आ रही समस्या को प्रशिक्षकों द्वारा तत्काल समाधान करवाया। 4 दिन तक चलने वाले इन कार्य शाला में 15 संकुलों के प्रधान पाठक 2 शिफ्ट में सहभागी बनेंगे। विकासखंड अकादमिक समन्वयक अजय कुमार कर्मा ने बताया कि मंगलवार को 5 जनशिक्षा केंद्र बालक कसरावद,कन्या कसरावद, बालसमुंद, मगरखेड़ी, व निमरानी के शिक्षको ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण लिया।आगामी 3 दिवस में 12 जनशिक्षा केंद्र के शिक्षको से सीधे जुड़कर समस्या के साथ पेंडिंग कार्य लक्ष्यानुसार पूर्ण करेगे।

 

 

प्रशिक्षण में एम आई एस श्रीमती कामिनी गुप्ता, श्रीमती सारिका सोलंकी बी ए सी कमलेश पाटीदार उपस्थित रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment