अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने की गिरफ्तारी की मांग सर्व ब्राह्मण समाज ने धार मे ज्ञापन देकर गिरफ्तारी तथा F I R की मांग की ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी धार से

WhatsApp Group Join Now

अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

सर्व ब्राह्मण समाज ने धार मे ज्ञापन देकर गिरफ्तारी तथा F I R की मांग की

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी धार से

धार । अजाक्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवंआई ए एस संतोष वर्मा ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण बेटियों के संबंध में अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी को मेरे बेटे के लिए दान नहीं करता तब तक आरक्षण खत्म नहीं होना चाहिए यह कैसा आईएएस अधिकारी है जिसको सामाजिक व्यवहार का ही ज्ञान ना हो वैसे यह आदतन रूप से अपराधी भी रह चुका है न्यायाधीश के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमोशन लेने का प्रयास भी किया था ।

न्यायाधीश ने जब शासन को उसकी इस फर्जी हस्ताक्षर के बारे में अवगत कराया जब इसकी गिरफ्तारी भी हुई थी अभी वर्तमान में यह जमानत पर रिहा है आज धार के सर्व ब्राह्मण समाज ने उनकी इस सार्वजनिक अभद्र अशोभनीय टिप्पणी पर प्रशासन से उन पर F I R दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है ।

वैसे पूरे मध्य प्रदेश में ब्राह्मण समाज इस अशोभनीय टिप्पणी को लेकर 100 से अधिक थाना कोतवाली में गिरफ्तारी की मांग कर चुका है अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव क्या ऐसे अशुभनीय टिप्पणी करने वाले आदतन अपराधी व्यक्ति को अपनी सरकार में पद पर रहने देंगे या तत्काल पद से निलंबित करेंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment