अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

IAS अधिकारी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का ब्राह्मण समाज ऋषि तिवारी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

WhatsApp Group Join Now

IAS अधिकारी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का ब्राह्मण समाज

ऋषि तिवारी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

अनूपपुर। ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषि तिवारी ने IAS संतोष कुमार वर्मा के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आरक्षण के सहारे ऊँचे पदों तक पहुंचने वाले अधिकारी यदि समाज की बहन बेटियों का अपमान करेंगे, तो उन पर तुरंत और कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है।

तिवारी ने इसे मानसिक दिवालियापन बताते हुए कहा कि कुछ लोग पहचान पाने के लिए ब्राह्मण समाज पर कीचड़ उछाल रहे हैं, जो प्रदेश की संस्कृति और मर्यादा का अपमान है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की बेटियाँ बिना किसी विशेष सुविधा के आज देशभर में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, ऐसे में उन पर टिप्पणी करना घटिया सोच का संकेत है।

कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की कि समाज में तनाव फैलाने वाले व्यक्तियों पर चाहे वे सोशल मीडिया पर हों या प्रशासनिक पदों पर, तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि समाज में जहर घोलने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा और प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप करना चाहिए

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment