किशन सरमन आदर्श को धार्मिक कार्य में मन माफिक पैसा ना देने पर समाज से बहिष्कार आर्थिक एवं मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताड़ित
रिपोर्टर हुकुम सिंह उमरिया
उमरिया। जी हां दरासल यह मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम महुरा का है। लगातार प्रताड़ना के बाद फरियादियों के द्वारा थाना नौरोजाबाद में इसकी लिखित सूचना दे दी गई है। अब देखना यह होगा कि फरियादियों को कब तक न्याय मिलता है
क्या है पूरा मामला जैसा कि किशन सिंह, सरमन सिह एवं आदर्श सिंह सभी निवासी ग्राम महुरा थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया के निवासी हैं। प्रार्थीगण से दिनांक 22/01/2025 को अवैध वसूली करने के उद्देश्य से बिहारी सिंह, चंद्रभान सिंह, अनिल सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह एकराय होकर पैसों की मांग के लिए दवाब बनाये एवं पैसे न दिये जाने पर समाज से बहिष्कार व अपमानित करने की धमकी दिये जिस पर डर से प्रार्थी किशन सिंह दिनाक 25/02/2025 को 10000 रु० (दस हजार रू०) फोन पे के माध्यम से दिया जिसका ट्रांजेक्शन आई डी0 T2502250728515727370512 है। इसके बाद भी उपरोक्त सभी व्यक्ति और भी पैसों की मांग प्रार्थी किशन के अलावा सरमन सिंह एवं आदर्श सिह से करने लगे और पैसे न दिये जाने पर धमकी देने लगे कि जिस प्रकार से मकसूदन पिता स्व० देवीदीन सिंह को दिनांक 24/01/2025 को व्हाट्सएप ग्रुप में से समाज से बहिष्कार कर दिये हैं व अपमानित किये हैं उसी प्रकार तुम लोगो को भी समाज से बहिष्कार कर देगे। दिनांक 25/02/2025 को ही प्रार्थी को संलग्न व्हाट्स एप चेटिंग समाज में प्रसारित कर अपमानित किये हैं। जिससे प्रार्थीगण को भारी सामाजिक क्षति एवं आर्थिक क्षति हुई है तथा प्रार्थीगण को अपमानित कर अपराधिक कृत्य किये हैं।
अब देखना यह होगा की मामले को गंभीरता से कब तक लिया जाता है