अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा की दोनों ही सरकार जनसेवा, विश्वास और विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं -पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार । धार विधानसभा अंतर्गत अटल स्मृति वर्ष एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय धार में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया भाजपा नेता डॉ शरद विजयवर्गीय जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने मंचासीन रहे।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व में सभी अतिथियों ने भारत माता व पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर विधिवत आरंभ किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मेहनत, परिश्रम और लगन की सराहना की। भारती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था आने वाला समय भारत का होगा विवेकानंद जी का सपना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं 21वीं सदी भारत की सदी है। उन्होंने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के आगामी चरण में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो या मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार, दोनों ही जनसेवा, विश्वास और विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं से विकास कार्य होने पर जनमत हासिल होता है और जनमत से सरकारें बनती हैं यह सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है गांव के प्रत्येक मकान पक्के बना रहे हैं गांव भी समृद्ध हो रहा है।

विधायक नीना वर्मा ने अपने संबोधन में विकास कार्यों एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जन-जन को मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हुए सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बीते दो वर्षों में जनता से जुड़े विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त तैयार हुई है। अधोसंरचना से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सत्ता और संगठन के समन्वय से योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। अटल जी की जन्मशती वर्ष पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अब देश में जो विकास दिखाई दे रहा है, उसकी मजबूत नींव परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने रखी थी। यह सरकार किसान हितेषीय सरकार है अनेकों योजना से किसान लाभान्वित हो रहे हैं जिले में भाजपा सरकार ने बड़ी सौगात दी है जिसमें मेडिकल कॉलेज पीएम मित्र पार्क विधि विद्यालय जैसी अनेक विकास कार्यों से धार विकास की गति में आगे बढ़ रहा है कांग्रेस तो सिर्फ विकास में बाधाए बनने का काम कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी श्रीमती राखी राय अमृत जैन कपिल निनामा सुभाष जायसवाल विनीत मंडलोई रंजीत भंडारी मोहित तातेड़ मनीष प्रधान संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री आरती पटेल व आभार मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment