अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भागीरथपुरा जल त्रासदी पर अनूपपुर में उबाल, कोतमा में युवा कांग्रेस ने फूंका कैलाश विजयवर्गीय का पुतला, ‘मोहन यादव मुर्दाबाद’ के नारे

WhatsApp Group Join Now

भागीरथपुरा जल त्रासदी पर अनूपपुर में उबाल, कोतमा में युवा कांग्रेस ने फूंका कैलाश विजयवर्गीय का पुतला, ‘मोहन यादव मुर्दाबाद’ के नारे

जमुना–कोतमा (अनूपपुर)। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित ड्रेनेज पानी की आपूर्ति से हुई मौतों और गंभीर बीमारियों के मामले को लेकर अनूपपुर जिले में भी आक्रोश फूट पड़ा। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस अनूपपुर के अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतमा कॉलरी स्थित मजदूर चौक पर स्थानीय शासन मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की गई

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी की आपूर्ति की गई, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार इस जल त्रासदी में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई पीड़ित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रशासनिक विफलता और असंवेदनशीलता का गंभीर उदाहरण बताया

जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने कहा कि “भागीरथपुरा की घटना ने शासन–प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। नगर निगम, महापौर, संबंधित पार्षद और स्थानीय शासन मंत्री की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें।”

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कैलाश विजयवर्गीय शर्म करो” और “ मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय, उचित मुआवजा और समुचित इलाज सुनिश्चित नहीं किया गया तो अनूपपुर जिले में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment