अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कार और ट्रक की टक्कर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा घायल, स्थिति सुरक्षित

WhatsApp Group Join Now

कार और ट्रक की टक्कर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा घायल, स्थिति सुरक्षित

 

जमुना/बदरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा जमुना के अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि घटना में उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है

 

सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है उन्हें पैर में चोट आई है, परंतु उनकी स्थिति फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक अस्पताल पहुंचकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते दिखाई दिए क्षेत्र में घटना के बाद चिंता का माहौल तो रहा, पर राहत की बात है कि खतरे की कोई स्थिति नहीं है

 

स्थानीय लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय भूमिका में लौटें

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment