कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब
अध्यक्ष यशवंत सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का दिया बिंदुवार उत्तर
राजनगर/अनूपपुर
आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को बनगवा–राजनगर में नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कांग्रेस पार्टी द्वारा कुछ दिन पूर्व दिए गए ज्ञापन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का सीधा, स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देते हुए कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया
अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, नाली, पेयजल, भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शासन की स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कराए जा रहे हैं किसी भी कार्य में अनियमितता नहीं हुई है
उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यों को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है, वे सभी कार्य स्वीकृत एस्टीमेट, तकनीकी जांच और प्रशासनिक अनुमति के तहत किए गए हैं जहां किसी कारणवश कार्य में देरी हुई है, वहां संबंधित विभाग द्वारा निराकरण की प्रक्रिया जारी है भाजपा पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने में विश्वास रखती है
प्रेस वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम, राकेश कलसा, प्रेमचंद यादव सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे सभी नेताओं ने भी पत्रकारों के सवालों पर अपनी-अपनी बात रखी
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे अंत में अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि भाजपा जनहित और विकास को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है और किसी भी प्रकार के भ्रामक आरोपों का जवाब तथ्यों के साथ दिया जाता रहेगा


















