अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा की जिला कामकाजी बैठक हुई संपन्न धार से ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

WhatsApp Group Join Now

भाजपा की जिला कामकाजी बैठक हुई संपन्न

धार से ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

10 से 14 अगस्त तक जिलेभर में निकले तिंरगा यात्रा – महंत निलेश भारती जिलाध्यक्ष

 

धार । यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदीजी की मन की बात अब देश के जन मन की बात हो गई है और हमारे लिए गर्व की बात है कि पिछले तीन बार से हम मन की बात में प्रदेश में धार जिला नंबर एक रहा है और इस उपलब्धि के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं हर घर तिंरगा यात्रा को लेकर आयोजित जिला कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कही।

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा की जिला कामकाजी बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल,भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु राठौर और मनोज सोमानी जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ तिरंगा अभियान जिला संयोजक देवेंद्र सोनाने सह संयोजक राकेश पटेल पिंटू जायसवाल मंचासीन रहें। सर्व प्रथम अतिथयों ने भारत माता व पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वल्लित कर कामकाजी बैठक आरंभ किया।

जिला प्रभारी श्याम बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के ध्येय से कार्य कर रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। आपरेशन सिंदूर के माध्यम से विश्व को हमने अपनी ताकत दिखा दी है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं ।

भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि हर घर तिंरगा अभियान अंतर्गत जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर युवा मोर्चा ओर महिला मोर्चा को मिल कर 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएं, जिनमें आमजन की भागीदारी हो। 13 से 15 अगस्त तक घरों और दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएं।

12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम के स्मारकों, सेनानियों के प्रतिमा स्थल आदि पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएं तथा युद्धवीरों, शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकाले जाएं। विभाजन की विभीषिका को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आदि आयोजित की जाएं, तथा उस त्रासदी को झेल चुके व्यक्तियों, परिवारों से भेंट की जाए। शहीद स्मारक पर सफाई अभियान चलाना है।

जन्माष्टमी पर प्रदेश के आदर्श संगठन को गढ़ने वाले श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती है। उनकी जयंती पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए, साथ ही युवाओं को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी देते हुए श्रद्धेय ठाकरे जी को विचारांजलि भी अर्पित करें।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की जिला कामकाजी बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष तिरंगा यात्रा मंडल प्रभारी मोर्चा जिला अध्यक्ष समेत भाजपा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विगत दिनों जिले की जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोमानी डॉ शरद विजयवर्गीय सरदार मेड़ा चतर सिंह ठाकुर सुभाष जायसवाल तथा रोगी कल्याण समिति सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी का अतिथयों ने पुष्प माला से स्वागत किया। बैठक का संचालन देवेंद्र सोनाने व आभार व्यक्त दीपक फेमस ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment