बसंतोत्सव पर मां वाग्देवी शोभायात्रा व धर्मसभा में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे
[शैलेंद्र जोशी ]
भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने भाजपा के दोनों नगर मंडल बैठक में शामिल हुए
![]()
![]()
![]()
धार। धार में हर साल महाराज भोज उत्सव समिति द्वारा बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा-अर्चना के साथ हवन आदि धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस बार यहां चार दिनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 3 फरवरी को मां वाग्देवी शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर को धर्मसभा होगी। वहीं शाम 5.50 बजे यज्ञ हवन पूर्णाहुति होगी। तथा 04 फरवरी को मातृशक्ति समेलन होगा। इन सभी आयोजन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सहभागी बने इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर नगर सेनापति भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल निगम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी जिला पदाधिकारी संजय शर्मा मनीष प्रधान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी निशा शर्मा मंचासीन रहें। तथा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में डॉ शरद विजयवर्गीय नरेश राजपुरोहित ज्ञानेंद्र त्रिपाठी अनिल जैन मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल मौजूद रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कह कि माँ सरस्वती जन्मोत्सव हिन्दू धर्म के किसी पर्व से कम नही हैं आप सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष नगर के प्रत्येक वार्ड से बसंत उत्सव मनाने एवं शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बैठक का संचालन रितेश अग्निहोत्री ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने