अनूपपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार के ‘विकास और सेवा’ के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर 14 दिसंबर 2025 को अनूपपुर भाजपा कार्यालय, अनूपपुर विधानसभा एवं बिजुरी नगर के मंगल भवन में कोतमा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल एवं भाजपा शहडोल संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने अपने प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नवजात शिशु के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
मोहन सरकार ने दो वर्षों में किए ऐतिहासिक कार्य
राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने संबोधन में कहा कि डॉ. मोहन यादव सरकार ने दो वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब कल्याण एवं मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सरकार की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति का जीवन बदला
संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा कि भाजपा सरकार देश-प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिसका असर जनता के जीवन में स्पष्ट दिख रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनहित के मुद्दों का समाधान हो रहा है तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक परिवर्तन पहुंचा है, यही हमारा लक्ष्य है।
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में चुनाव सुधार पर दिए गए वक्तव्य को भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सुना। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, रामदास पुरी, जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह, मदन त्रिपाठी, मंडल अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।


















