अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी

WhatsApp Group Join Now

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी

 

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को नई कार्यकारिणी मिल गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से घोषित इस कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और नौ मंत्री शामिल किए गए हैं।

उपाध्यक्षों में रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेन्द्र बरूआ और मनीषा सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

महामंत्रियों में डॉ. प्रभुलाल जाटव, लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे शामिल हैं।

वहीं संगठन मंत्री के रूप में रजनीश अग्रवाल, लोकेन्द्र पाराशर, जयदीप पटेल और क्षितिज भट्ट सहित कुल नौ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष, श्याम महाजन को कार्यालय मंत्री और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी से संगठन में जोश, भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियों को दी रफ्तार।

 

भरत रावत, संवाददाता, डबरा

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment