अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा पसान नगर मंडल को मिला नया नेतृत्व, धीरेन्द्र सिंह ‘मिंटू’ बने मंडल अध्यक्ष

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

जमुना कोतमा

भारतीय जनता पार्टी के पसान नगर मंडल के युवा, जुझारू एवं कर्मठ नेता धीरेन्द्र सिंह ‘मिंटू’ को सर्वसम्मति से पसान मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

 

धीरेन्द्र सिंह ‘मिंटू’ लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में मंडल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

 

इस अवसर पर पसान नगर पालिका अध्यक्ष श्री राम अवध सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मिंटू के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी

 

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ‘मिंटू’ को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment