अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा ग्वालियर ग्रामीण में संगठन विस्तार — छीमक और लखेश्वरी मंडल को मिले नए अध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now

भाजपा ग्वालियर ग्रामीण में संगठन विस्तार — छीमक और लखेश्वरी मंडल को मिले नए अध्यक्ष

 

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर ग्रामीण जिले में संगठन विस्तार की प्रक्रिया अब गति पकड़ चुकी है। लंबे समय से प्रतीक्षित नियुक्तियों को लेकर आखिरकार पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर ग्रामीण जिले के छीमक मंडल और लखेश्वरी मंडल के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

नए दायित्व के तहत छीमक मंडल से श्री धीरज शर्मा और लखेश्वरी मंडल से श्री रामेश्वर रावत को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि “छीमक और लखेश्वरी मंडल की लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा अब समाप्त हो चुकी है। नए मंडल अध्यक्ष संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि दोनों अध्यक्ष पार्टी की नीति, सिद्धांत और जनसंपर्क कार्यों को नई ऊर्जा देंगे।

ग्वालियर ग्रामीण जिले में संगठनात्मक मजबूती के इस नए अध्याय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

भरत रावत, संवाददाता, डबरा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment