अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का उनके निवास पर पहुंचकर किया सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा ने किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का उनके निवास पर पहुंचकर किया सम्मान

[शैलेन्द्र जोशी]

 

धार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला नेत्रियों का उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को लेकर सम्मान उनके निवास पर पहुंच कर किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी के नेतृत्व में किया गया जहां चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अमिता बघेल व शर्मिला पाटीदार, प्रशासनिक क्षेत्र में एसडीएम श्रीमती रोशनी पाटीदार, सीएम हेल्पलाइन प्रभारी निरीक्षक रमिला पचाया, उप निरीक्षक सपना डोडिया, पूर्व सैनिक की धर्मपत्नी सुनीता जादमें व नर्मदा बी.एल.चौधरी, सफाई कर्मी ज्योति पति दिलीप, रानी पति संतोष, मीडिया कर्मी श्वेता सोनी, वनकर्मी बबीता बघेल का सम्मान पुष्पमाला, दुपट्टा पहन कर रानी लक्ष्मी बाई के चित्र भेंट कर किया गया तथा उन्हें उनके कर्म क्षेत्र के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा, महिला मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष रीमा राठौर, नगर अध्यक्ष डाली जाधव व निशा शर्मा, अल्पना जोशी, मंजुला बघेल, प्रज्ञा ठाकुर, सीमा सोनी,बिंदिया बंजारा, ममता गवली, शंकर खोड़े नगर पालिका दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अध्यक्ष मौजूद रहे।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV