अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रक्तदान शिविर के साथ भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now

रक्तदान शिविर के साथ भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले भर में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कार्यकर्ताओं के साथ किया रक्तदान

कार्यक्रम में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 17 सितंबर 2025 को अनूपपुर भाजपा कार्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने के साथ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर अनूपपुर भाजपा कार्यालय में जहां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तो वहीं जिले के समस्त मंडलों में स्वच्छता से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल भाजपा कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 सितंबर 2025 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वां जन्म दिवस के साथ भाजपा के द्वारा सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती तक सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए तमाम पहलुओं पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर 2025 को अनूपपुर जिले के समस्त मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता ने हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया । भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही के दिन मध्य प्रदेश की धरती से कई जनकल्याणकारी कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं हम अपने विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी जी के मार्गदर्शन में निरंतर समाज को संगठित कर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय रक्तदान की पूरी टीम मौजूद रही। खबर लिखे जाने तक 50 यूनिट का रक्तदान भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। रक्तदान शिविर में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment