राष्ट्रहित में कार्य कर रही है भाजपा:- हीरा सिंह श्याम
फुनगा एवं पसान में भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
जिले भर के कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
अनूपपुर ।भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाला हर एक कार्यकर्ता पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें, पार्टी हर कार्यकर्ता की चिंता करती है, जिसके हम प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। अंतोदय के सपने को साकार करने की दिशा में अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर हम निवास करते हैं जहां से पार्टी हमें उठाकर आज जिले का अध्यक्ष बना दी है ,कार्यकर्ता के कामों का आकलन कहीं ना कहीं कोई बैठा हुआ कर रहा है कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता को पार्टी मौका देगी, ऐसे अनेक उदाहरण हमारे देश प्रदेश में अनेकों मौजूद हैं। राष्ट्र प्रेम समाज प्रेम ना होता तो आज हम भाजपा से ना जुड़ते, राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है हम सौभाग्यशाली हैं जो राष्ट्रहित में अपनी सेवा दे रहे हैं उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने नगर पालिका परिषद पासन के जमुना कालरी बंकिंग बिहार में आयोजित अपने स्वागत सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए।
28 फरवरी 2025 को अनूपपुर जिले के फुनगा एवं पसान मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का भव्य स्वागत अभिनंदन भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया सर्वप्रथम फुनगा मंडल में आयोजित मंडल प्रभारी राम अवध सिंह तथा अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत सम्मान में जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया वही शाम 4:00 बजे जमुना बंकिंग बिहार में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का जोरदार स्वागत हुआ ।इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, जिला मंत्री दुर्गावती पटेल ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक लाल पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह जनपद उपाध्यक्ष तेजभान सिंह सरपंच सुरेंद्र सिंह शिवभान सिंह रंजीत सर्राटे मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा , मुकेश पटेल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू विनोद तिवारी रोशन प्रजापति दिवाकर विश्वकर्मा पूर्व जनजाति जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मार्को, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव अब्दुल कलाम शिवकुमार मिश्र सर्वेश पांडे चंडिकांत झा अरुण पांडे नरेंद्र सिंह, उमेश अग्रवाल , शिव प्रताप सिंह राठौर, दिगंबर शर्मा ,रीता सिंह,मीनू तिवारी, मालती वर्मा प्रीति रजक सहित भाजपा पसान मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पसान मंडल अंतर्गत समस्त बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे । कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल पसान के महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू के द्वारा किया गया आभार प्रकट पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के द्वारा दी गई