अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई विजय तिवारी

WhatsApp Group Join Now

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई
विजय तिवारी

अनूपपुर। रंग पंचमी के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में निज निवास ग्राम अमगवा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया वही आपको बता दें कि कार्यक्रम में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई फाग मंडलियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी रंग गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए तो वही फाग मंडली द्वारा ढोलक नगाड़े बजाकर फाग गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई फाग गीतों पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी थिरकते नजर आए सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ने होली मिलन समारोह में पधारे जिले भर के सभी भाजपा वरिष्ठ जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मिठाई खिलाकर व अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में सर्व समाज की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है शांति के सद्भावना भाईचारा बनाए रखने के लिए हम एक दूसरे के प्रति गले मिलकर होली पर्व बनाते हैं उन्होंने कहा भक्त प्रहलाद भगवान के भक्त थे और जिस तरह होलिका ने भक्त पहलाद को अपनी गोदी में लेकर अग्नि में बैठ गई और होली का तो जल गई लेकिन भक्त प्रहलाद श्री राम जी का उद्घोष करते हुए बच गए और तभी से हमारा होली का पर्व यह प्रारंभ होता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन धुड़ेरी को लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल लगाकर, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग आपसी मतभेद पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment