अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संविधान को कमजोर कर रही भाजपा कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

WhatsApp Group Join Now

संविधान को कमजोर कर रही भाजपा
कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

रिपोर्टर हुकुम सिंह

उमरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय स्टेशन रोड पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि डॉ.अंबेडकर के योगदान से भारत को दुनिया का सबसे महान संविधान हाङ्क्षसल हुआ

जिसमे हर किसी को बराबरी का हक है। इसी रास्ते पर चल कर देश ने विकास के नये आयाम हांसिल किये, परंतु भाजपा जैसे पूजीवादी तथा संकीर्ण मानसिकता वाले दल के हांथो मे कमान आते ही देश का परिदृश्य बदलने लगा है। सबसे बड़ा खतरा भारत के संबिधान पर है। एक-एक करके देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सरकारी संस्थानो का उपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। लोगों को मिले अधिकारों को छीना जा रहा है

•लें लोकतंत्र बचाने का संकल्प

श्री सिंह ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोकतंत्र व संविधान को अक्षुण्य रखने तथा इसे कमजोर करने वाली ताकतों को सबक सिखाने का संकल्प लेें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, ठाकुरदास सचदेव, नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, रघुनाथ सोनी, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजा भईया सिंह, सतवंत सिंह, मिथलेश राय, राजीव सिंह बघेल, मो.आजाद, अयाज खान, ओम प्रकाश सोनी, शकुंतला धुर्वे, रामायणवती कोल, रेखा सिंह, चंदू राठौर, मो. साजिद, अवधेश राय, संदीप यादव, उमेश कोल, किशोरी सिंह, खुर्रम शहजादा, सोमचंद वर्मा, भोला यादव, देवशरण विश्वकर्मा, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment