अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव जी अंबेडकर के संकल्प को पूरा करने का काम कर रही – निलेश भारती जिलाध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now

भाजपा ने जिला मुख्यालय सहित 18 मंडलों में डॉ अंबेडकर की जयंती मनाई

भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव जी अंबेडकर के संकल्प को पूरा करने का काम कर रही – निलेश भारती जिलाध्यक्ष

शैलेंद्र जोशी

धार संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भाजपा द्वारा देश भर में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाई जा रही हे भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने बाबा साहब जी की जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा त्रिमूत्री चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित किया एवं मिठाई बाटी गई इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, मंडल अध्यक्ष विशाल निगम, जयराज देवड़ा,भाजपा नेता अनिल जैन बाबा ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मनीष प्रधान,दीपकसिंह रघुवंशी, हुकुम लश्करी, कालीचरण सोनवानिया, देवेंद्र रावल, सोनिया राठौड़ सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने सोमवार को त्रिमूर्ति चौराहे पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री भारती ने जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा साहब की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हु। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव जी अंबेडकर के संकल्प को पूरा करने का काम किया है भाजपा ने बाबा साहब की जन्मस्थली को तीर्थ के रूप में विकसित किया है

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दीपकसिंह रघुवंशी ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
की पूर्व संध्या पर बाबा साहब की प्रतिमा स्टाल पर साफ सफाई कर प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया अंबेडकर जयंती पर
भाजपा द्वारा जिले के सभी 18 मंडलों सहित
जिला मुख्यालय पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा जनों ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा व सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने दी

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment