भाजपा द्वारा मोर तिरंगा मोर अभियान के लिए जिला और मंडल संयोजक नियुक्त
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘मोर तिरंगा मोर अभियान’, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ के सफल संचालन के लिये प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिले और मंडल स्तर पर संयोजकों और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी ने बताया की भाजपा एमसीबी जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले द्वारा जारी आदेश में लखन श्रीवास्तव को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि जिला सदस्यों के रूप में विधायक रेणुका सिंह, अभय शंकर जायसवाल एवं पवन शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।
मंडलवार नियुक्तियाँ भी की गई हैं। मनेंद्रगढ़ मंडल में संयोजक जयंती लाल यादव, सदस्य सुनैना विश्वकर्मा, गुरुजीत सिंह खनूजा, हसदेव मंडल में संयोजक शैलेंद्र राय सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा, नीलू राजपूत और चिरमिरी मंडल संयोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी,
सदस्य नरेंद्र साहू, सुनीता सिंह को दायित्व दिया गया है। खड़गवां मंडल संयोजक रामप्रताप गुप्ता सदस्य जया मरावी, सत्येंद्र साहू, नागपुर मंडल संयोजक उदल जायसवाल
सदस्य मालती सिंह, दिनेश यादव, केल्हारी मंडल
संयोजक दृगपाल सिंह सदस्य शिव कुमार भारती, आशा देवी पाव को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में जनकपुर मंडल संयोजक मणि प्रसाद पांडेय सदस्य यशवंती सिंह, आदित्य गुप्ता, कुंवारपुर मंडल
संयोजक माधव सिंह सदस्य हीरालाल मौर्य, राजकुमारी बैगा और कोटाडोल मंडल संयोजक रामसकल सिंह सदस्य सुभाष सिंह, कलावती सिंह को दायित्व दिया गया है।
इस पर जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा है की तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हम हर घर तक देशभक्ति की भावना पहुँचाना चाहते हैं। सभी संयोजकों और सदस्यों से अपेक्षा है कि वे निष्ठा और उत्साह से कार्य करें और इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जनआंदोलन में बदलें।
भाजपा के इस आयोजन का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्रीय एकता को और मजबूती देना है।


















