बिल्ली के भाग से छींका टूटा होली पर्व के पहले शराब से भरा ट्राला पलटी खाया गांव वालों ने जमकर लूटी शराब

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार जिले के कुक्षी तहसील के अंतर्गत एक शराब से भरा ट्राला रात में पलटी खा गया जिसमें बियर की बोतल भरी हुई थी यह ट्राला इंदौर वेयरहाउस से चलकर अलीराजपुर की ओर जा रहा था इसे शराबियों का सौभाग्य कहें या शराब मालिक का दुर्भाग्य की होली जैसे पर्व पर जहां आदिवासी हलकों में जमकर शराब का सेवन किया जाता है ऐसे समय में यदि शराब सड़कों पर बिखरी पड़ी मिले तो शराबियों के लिए इससे बड़े आनंदके क्षण कौन से हो सकते हैं जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब को लूटने से बचाने की कोशिश करी तो शराबियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया जब बाग थाने का पुलिस बल अपने को असहाय महसूस करने लगा तब पास के नजदीकी टांडा थाने से और पुलिस बल को बुलवाया गया शराबियों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया दुर्घटनाग्रस्त ट्राला क्रमांक MH 69H7121 के पास शराब परिवहन का अवैध परमिट था पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लूट और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment