बिजुरी पुलिस की सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 4740 रुपये नगद जब्त

---Advertisement---

बिजुरी पुलिस की सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 4740 रुपये नगद जब्त

अनूपपुर। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़कर उनके पास से नगद राशि जब्त की है। पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना बिजुरी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा खिलाते चार आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में राकेश साहू (44) निवासी भवनियाटोला, शनि वाल्मीकि (30), प्रकाश वर्मा (38) तथा हरिहर प्रसाद केवट (33) निवासी कपिलधारा थाना बिजुरी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/26, 104/26, 105/26 और 106/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4(क) में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 4740 रुपये नगद जब्त किए गए।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में बसंत कोल, विश्वजीत मिश्रा, प्रभाकर त्रिपाठी, राजदेव सिंह और कर्मजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

Leave a Comment