अनूपपुर। न्यायालयीन वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान को गति देते हुए थाना रामनगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।
माननीय न्यायालय कोतमा के प्रकरण क्रमांक 609/23 तथा थाना रामनगर के अपराध क्रमांक 184/23 धारा 294, 506, 427 आईपीसी में फरार चल रहा आरोपी राजू चौधरी निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी, को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। आरोपी न्यायालय में लम्बे समय से पेश नहीं हो रहा था, जिस कारण उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी था।
कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी रणनीति अपनाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और विधि अनुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया।
कार्यवाही में सनत द्विवेदी, मदगेन्द्र पटेल और अनुराग भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही
पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है


















