कोतमा पुलिस की बड़ी सफलता, मोबाइल दुकान से चोरी गए 31 मोबाइल बरामद, शातिर चोर बैकुंठपुर से गिरफ्तार
कोतमा, 14 नवंबर। मुखर्जी चौक स्थित जय माताजी मोबाइल दुकान में 31 अक्टूबर की रात हुई बड़ी चोरी का कोतमा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। चोर ने दुकान की छत का टीना उठाकर अंदर घुसते हुए 30 से अधिक महंगे मोबाइल चोरी किए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल की टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और साइबर सेल की तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस बैकुंठपुर (छत्तीसगढ़) पहुंची और आरोपी गुलशन कुमार जयसवाल को गिरफ्तार कर उससे ओप्पो, विवो, रियलमी व एप्पल कंपनी के 30 मोबाइल, लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के, बरामद किए। चोरी का एक मोबाइल आरोपी द्वारा बेचे गए विजय सिंह राजपूत से भी बरामद हुआ। कुल 31 मोबाइल 100% बरामद किए गए। आरोपी पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है और उसने कोतमा में पहले से रेकी करने की बात स्वीकार की है
प्रमुख भूमिका:
रत्नाम्बर शुक्ल, सुखीनंद यादव, संजीव त्रिपाठी, रामखेलावन यादव, सुनिल मिश्रा, जितेन्द्र मंडलोई, राजेन्द्र अहिरवार और पंकज मिश्रा


















