अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

फुनगा पुलिस चौकी की बड़ी सफलता, अवैध गांजा तस्करी का दो वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फुनगा पुलिस चौकी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अवैध गांजा तस्करी के दो वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सोने सिंह परस्ते के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 

2 दिसंबर 2023 को बिना नंबर की सफेद बोलेरो पिकअप में मिनरल वाटर के कैरेट के नीचे भारी मात्रा में अवैध गांजा ले जाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। वाहन से दो व्यक्ति भाग निकले थे, जिन पर अपराध क्रमांक 500/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया था।

 

लगातार जांच के दौरान 30 नवंबर 2025 को साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी कमलेश मरार की लोकेशन प्राप्त हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

कार्रवाई में कोमल अरजरिया, कमल किशोर चंद्रोल, रामेश्वर सिंह, अनिल तिवारी, सूर्यभान सिंह, मनीराम मोगरे, बीर सिंह पाल, अमन दुबे, तथा साइबर शाखा से राजेंद्र अहिरवार और पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment