अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

थाना चचाई पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में नाबालिग गुमशुदा बच्ची को पेंड्रा (छत्तीसगढ़) से दस्तयाब

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर/चचाई।

थाना चचाई पुलिस ने तेजी और सतर्कता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में नाबालिग गुमशुदा बच्ची को दस्तयाब कर लिया। 29 नवंबर 2025 को फरियादी ने रिपोर्ट की थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है तथा आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 295/25 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी चचाई सुंद्रेश सिंह के नेतृत्व में तुरंत एक टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई। टीम को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) रवाना किया गया, जहाँ सतत खोजबीन के बाद पेंड्रा (छत्तीसगढ़) से बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब किया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई।

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, राम शिरोमणि द्विवेदी, सविता सिंह, राकेश द्विवेदी, राजेंद्र (साइबर सेल) और पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment