बिजुरी
थाना बिजुरी पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान एक सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुए गुम हुए 55 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक खोजकर संबंधित फरियादियों को सुपुर्द किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है
थाना बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न फरियादियों द्वारा अपने-अपने मोबाइल फोन गुम होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। पुलिस अधीक्षक मोती उर्रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व में इन आवेदनों पर गंभीरता से कार्यवाही की गई
बिजुरी पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं सतत प्रयासों के माध्यम से कुल 55 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक खोज निकाले। आवश्यक सत्यापन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत मोबाइल फोन संबंधित आवेदकों को सौंपे गए।
अपने मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर फरियादियों द्वारा बिजुरी पुलिस एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया
इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, उप निरीक्षक मानिम टोप्पो, आरक्षक प्रभाकर त्रिपाठी, रवि सिंह, सुनील यादव, आनंद कुमार, रामनिवास गुर्जर एवं अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही
पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है


















