अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश बिजुरी पुलिस की बड़ी सफलता
अनूपपुर/बिजुरी। पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने कपिलधारा कॉलोनी स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों सेनसाय बंसल, गणेश बंसल और अनिल बंसल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी में शामिल आरोपी अतुल केवट को भी पकड़ा गया, जिसके कब्जे से तीन बाइकें बरामद हुईं
घटना 17 नवंबर की रात की है, जब विष्णु कुमार सोनी की दुकान का शेड तोड़कर चांदी की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति, दो गोल्डन बैंटेक्स हार और 2000 रुपये सहित कुल 15,000 रुपये का माल चोरी किया गया था। पुलिस ने 27 नवंबर की रात संदिग्धों को पकड़ा, जिन्होंने वारदात कबूली और चोरी गया माल एवं औजार बरामद कराया। बरामद संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 1.75 लाख रुपये है
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी हैं—सोनसाय बंसल पर 8, अनिल बंसल पर 3 और अतुल केवट पर 1 प्रकरण दर्ज है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया
जप्त सामान: चांदी की मूर्ति, दो हार, 2000 रुपये नगदी, चोरी में प्रयुक्त औजार एवं तीन मोटरसाइकिल।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह
अन्य सदस्य: मानिम टोप्पो, उदय प्रजापति, प्रभाकर पटेल, मनोज उपाध्याय, लक्ष्मण डांगी, विश्वजीत मिश्रा, करमजीत सिंह, रवि सिंह, अभिषेक शर्मा, रामनिवास गुर्जर, आनंद बैस


















