अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक पुलिस की बड़ी सफलता,लापता नाबालिग लड़की 24 घंटे में सकुशल बरामद

WhatsApp Group Join Now

अमरकंटक पुलिस की बड़ी सफलता,लापता नाबालिग लड़की 24 घंटे में सकुशल बरामद

 

अमरकंटक। थाना अमरकंटक क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। फरियादी पुष्पराज सिंह कुशराम, निवासी वार्ड 6, ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना अमरकंटक में अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 137(2) अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया

 

पुलिस टीम ने तत्काल तलाश अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के बाद 18 नवंबर 2025 को लड़की को ढूंढ़ निकाला गया तथा उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया

 

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना अमरकंटक प्रभारी लालबहादुर बिनवा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एएस यादव, प्रधान आरक्षक संजीव यादव, आरक्षक 139 पूरन सिंह व आरक्षक 498 अमलेश बंसोड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment