अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

स्वस्थ छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम — राज्य में खुलेंगे 10 शैय्या युक्त योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय केंद्र

WhatsApp Group Join Now

स्वस्थ छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम — राज्य में खुलेंगे 10 शैय्या युक्त योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय केंद्र

रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है जशपुर, मनेंद्रगढ़, रायगढ़ और बस्तर में 10 शैय्या युक्त योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन द्वारा ₹11 करोड़ 22 लाख 28 हज़ार की राशि स्वीकृत की गई है

प्रत्येक केंद्र में लगभग 20 चिकित्सक और कर्मचारी कार्यरत रहेंगे। इन केंद्रों के माध्यम से योग, प्राकृतिक चिकित्सा और जीवनशैली आधारित उपचार को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे नागरिकों को वैकल्पिक और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी

यह पहल प्रदेश में “स्वस्थ छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी

प्रदेश सरकार के इस सराहनीय निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जनसामान्य ने आभार व्यक्त किया है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment