अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई वेंकटनगर में ट्रैक्टर–ट्रॉली जब्त, चालक व मालिक पर मामला दर्ज

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

अनूपपुर।

जिला अनूपपुर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी वेंकटनगर, थाना जैतहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी अमर वर्मा और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू के नेतृत्व में की गई।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमुना प्रजापति निवासी लाइनपार वेंकटनगर, अलान नदी से अवैध रूप से रेत चोरी कर विक्रय हेतु ले जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने रेलवे अंडर ब्रिज वेंकटनगर के पास ट्रैक्टर को रोका। जांच में FARMTRAC–Champion Plus ट्रैक्टर (क्रमांक MP 65 AA 3984) व ट्रॉली में लगभग 2 घन मीटर रेत लदी पाई गई। चालक के पास न तो रेत संबंधी कोई वैध दस्तावेज थे और न ही ड्राइविंग लाइसेंस।

 

पूछताछ में चालक ने ट्रैक्टर मालिक राधिका प्रसाद पाण्डेय के कहने पर रेत चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। मौके पर ट्रैक्टर–ट्रॉली व रेत, कुल कीमत लगभग 5 लाख 4 हजार रुपये, जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। चालक जमुना प्रजापति तथा वाहन मालिक राधिका प्रसाद पाण्डेय के विरुद्ध अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 303(2), 305(E), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। खनिज अधिनियम के तहत इस्तगासा पृथक से कलेक्टर (खनिज) कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

 

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, सोनू पर्ते एवं विजय टाटू का विशेष योगदान रहा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment