धार जिले के निमाड़ क्षेत्र में गांजे का बड़ा रैकेट सक्रिय
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार जिले की मनावर तहसील में पुलिस ने आज पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में गांजे की अवैध खेती पर नजर रखते हुए मनावर के पास ग्राम जामनियामोटा मे सरदार सिंह पिता भूरा सिंह चौहान के खेत में कपास के पौधों के बीच में छुपा कर गांजा उगाया जा रहा था ।
इसी प्रकार दूसरे के एक अन्य खेत में नानाबाई पति स्वर्गीय प्रताप ने अपने खेत में कपास के पौधों के बीच में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे थे मुखबिर की सूचना पर उक्त गांजे के पौधों को जब तक कर एक 1 क्विंटल से अधिक गांजे को जप्त करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त करी जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ से अधिक की होती है।
एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा अन्य की तलाश की जा रही है उक्त कार्रवाई में मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान तथा उमरबन चौकी प्रभारी अश्विन चौहान तथा उप निरीक्षक एवं आरक्षकों की प्रमुख भूमिका रही


















