अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार: जैतहरी–वेंकटनगर पुलिस ने दो मामलों में 12 मवेशी व 2 पिकअप जब्त

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर। थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर की संयुक्त टीम ने पशु क्रूरता के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे 12 मवेशियों को मुक्त कराते हुए 2 पिकअप वाहन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 16.05 लाख रुपये बताई गई है।

 

पहले मामले में पेंड्रा रोड की ओर से आ रहे बिना नंबर पिकअप को ग्राम लपटा में रोका गया। चालक वाहन को सतखंडा जंगल की ओर भगाकर फरार हो गया। जांच में वाहन के भीतर 6 भैंसें क्रूरता पूर्वक बंधी मिलीं। दूसरे मामले में वेंकटनगर चौकी के सामने रजिस्ट्रेशन नंबर UP 12 CT 1746 वाली पिकअप को रोका गया, लेकिन चालक जरेली जंगल की ओर वाहन छोड़कर भाग निकला। वाहन से 6 पड़वा बरामद किए गए।

 

दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

कार्रवाई में थाना जैतहरी के थाना प्रभारी, अमरलाल यादव, प्रवीण साहू, सुरेश अहिरवार, जयसिंह, सुरेश कोरी, संतोष जायसवाल, मनीष सिंह तोमर, विजय टाटू एवं सोनू पर्ते की सराहनीय भूमिका रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment