धार में चाइनीज़ ‘मांझा’ पर बड़ी कार्रवाई पुलिस ने किए कई बंडल ज़ब्त, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस नें चलाई मुहीम
धार से ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार जिले में चाइनीज़ मांझा पतंग उड़ाने का धागा के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस प्रशासन ने आज शहर में एक बड़ी कार्रवाई की है। चाइनीज़ मांझे के कई बंडल जब्त किए गए हैं, जो की बहुत खतरनाक होते है, इन से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है l
यह कांच और धातु के बुरादे से लेपित होने के कारण बेहद धारदार होता है। आपको बता दें कि दो वर्ष पहले इसी जानलेवा धागे से एक मासूम बच्चे की गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।
शहर में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति इस प्रतिबंधित धागे का भंडारण या बिक्री करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने धार के नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज़ मांझे का उपयोग न करें और न ही इसे खरीदें। नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें कहीं भी इसकी बिक्री की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचत करें ।


















