अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चचाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोंगरिया टोला में ताश के जुए पर छापा — 6 जुआड़ी गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते जब्त

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

अनूपपुर 13 दिसम्बर 2025

थाना चचाई पुलिस द्वारा जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोंगरिया टोला, अमलाई स्थित मुक्तिधाम के पीछे ताश के पत्तों पर पैसों का हार–जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना चचाई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां से 6 जुआड़ियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम खान (35) निवासी अमलाई, बैजू पाल (40) निवासी अमलाई, सोनू यादव (30) निवासी बसंतपुर दफाई, मनोज दहिया (38) निवासी अमलाई, रफीक खान (45) निवासी अमलाई तथा संतोष कुमार (27) निवासी शनिचरी बाजार अमलाई शामिल हैं

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 5,840 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया है

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक नागेश सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन तथा आरक्षक दीपक एवं नत्थू मोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment