अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पशु तस्करी पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 22 मवेशी मुक्त, ट्रक जब्त

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

रामनगर थाना पुलिस ने पशुओं पर क्रूरता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 22 मवेशियों को मुक्त कराया और उन्हें सुरक्षित रूप से कांजी हाउस में रखवाया। यह कार्रवाई जिले में पशु संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि मराहीं की ओर से एक ट्रक में मवेशियों का अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर बरतराई स्टंट बैंक के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान ट्रक क्रमांक UP 96 T 5367 को रोका गया, जिसे छोड़कर चालक झाड़ियों की ओर फरार हो गया।

 

ट्रक की तलाशी में 14 भैंसा एवं 8 भैंसी, कुल 22 मवेशी बिना चारा-पानी के अत्यंत अमानवीय ढंग से ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे थे। मौके पर ट्रक (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) एवं मवेशी (अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये) जप्त किए गए। मवेशियों को कांजी हाउस में सुरक्षित रखवाकर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

 

इस मामले में ट्रक मालिक, चालक एवं मवेशियों के मालिक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/25 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

उक्त कार्रवाई में:

थाना प्रभारी रामनगर: सुमित कौशिक

सहयोगी पुलिसकर्मी: अमित पटेल, राहुल प्रजापति, अनुराग सिंह, अनुराग भार्गव एवं चक्रधर तिवारी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment