अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो से अधिक गांजा व बाइक जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है

 

दिनांक 28 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश महरा (24 वर्ष) निवासी बड़का मोहल्ला झिरिया चौकी केशवाही, थाना बुढार, जिला शहडोल के कब्जे से 3.093 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये है, जप्त किया। इसके साथ ही एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है, को भी साक्षियों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 8/20(B) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी, निरीक्षक सुमित कौशिक ने किया। कार्रवाई में उमेश तिवारी, सनत द्विवेदी, राहुल प्रजापति, अनुराग सिंह एवं अनुराग भार्गव की सराहनीय भूमिका रही।

 

रामनगर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment