कोतमा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध रेत चोरी पर लगातार दो दिन में दो ट्रैक्टर जब्त
कोतमा। केवई नदी से अवैध रेत चोरी और परिवहन करने वालों के खिलाफ कोतमा पुलिस ने लगातार दो दिनों में बड़ी कार्रवाइयाँ की हैं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई
पहली कार्रवाई — 15 नवंबर
मिली सूचना पर पुलिस टीम ने खमरौंध रोड पर एक नीले स्वराज ट्रैक्टर को रोका, जिसमें करीब 3 घनमीटर अवैध रेत लोड थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम ऋतु प्रकाश दुबे उर्फ शनि निवासी सारंगगढ़ बताया। रेत संबंधी दस्तावेज न होने पर उसके खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान-खनिज अधिनियम में मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई
दूसरी कार्रवाई — 18 नवंबर
सूचना के आधार पर पुलिस ने बमूर घाट से रेत चोरी कर ले जाए जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा। वाहन चालक मुकेश कुमार पाव निवासी चंगेरी को हिरासत में लिया गया। ट्रैक्टर मालिक व राजा उर्फ असरफ के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जप्त की गई
कार्रवाई में प्रआर रामखेलावन यादव, प्रआर भानु प्रताप सिंह और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही


















