अवैध रेत परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अनूपपुर। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देशों के तहत एसपी मोती उर्र रहमान के मार्गदर्शन में, एएसपी जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में थाना बिजुरी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की
28 नवंबर को गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने बैहाटोला केवई नदी घाट से बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को रेत से भरी ट्रॉली सहित मौके पर ही जब्त किया। चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 383/2025, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है
जब्त मशरूका : ट्रैक्टर कीमत 5,00,000 रुपये एवं रेत 5,000 रुपये — कुल 5,05,000 रुपये
सराहनीय भूमिका — निरीक्षक विकास सिंह, रवि करण परासी, लक्ष्मण डांगी, मनोज उपाध्याय

















