अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 बोरी अवैध कोयला जब्त चोरी सहित खनिज अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर/बिजुरी

जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिजुरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 90 बोरियों में भरा कुल 1580 किलोग्राम अवैध कोयला परिवहन करते एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। इस मामले में चोरी सहित खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2025 की रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1060 में चोरी का कोयला लोड कर बिजुरी से मौहरी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली

 

तलाशी के दौरान वाहन में 90 बोरियों में भरा 1580 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद किया गया। वाहन चालक वीरेंद्र पाण्डेय (24 वर्ष) निवासी ग्राम मौहरी से कोयले के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पिकअप वाहन को विधिवत जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया

 

इस प्रकरण में वाहन चालक वीरेंद्र पाण्डेय तथा वाहन स्वामी सागर मिश्रा (32 वर्ष) निवासी मौहरी, थाना बिजुरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 422/25 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है

 

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, सउनि बृजेश पाण्डेय, आरक्षक मनोज उपाध्याय, रामनिवास गुर्जर, विश्वजीत मिश्रा एवं अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment