अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार 4 वसूली वारंटियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार 4 वसूली वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

अनूपपुर

जिले में अपराधों पर नियंत्रण और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में महिला संबंधी मामलों में जारी वसूली गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई

 

बिजुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है

 

राजकुमार नट, पिता भरत नट, निवासी डोंगरिया — एमजेसीआर 245/2024 धारा 125(3) हिंदू गोद रखरखाव अधिनियम के तहत जारी वारंट पर गिरफ्तार

 

 

बल्दू साहू, पिता मंशाराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी दारगांव थाना लोहारा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) — एमजेसीआर 336/2025 धारा 125(3) के तहत गिरफ्तार

 

सुमेर सिंह गोंड, पिता धरमपाल सिंह गोंड, निवासी डोंगरिया छोट — एमजेसीआर 343/2024 धारा 125(3) के तहत गिरफ्तार

 

सुमेर सिंह गोंड, पिता धरमपाल सिंह गोंड, निवासी डोंगरिया छोट — एमजेसीआर 345/2024 धारा 125(3) के तहत गिरफ्तार

 

 

 

बिजुरी पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में कुल चार वसूली गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई, जो महिला संबंधी प्रकरणों से जुड़े थे

 

इस अभियान में सहायक उपनिरीक्षक उदय प्रजापति, प्रधान आरक्षक बसंत कोल, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक राकेश तथा आरक्षक अभिषेक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही

 

बिजुरी पुलिस की यह कार्रवाई महिला न्याय से जुड़े मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई और न्यायिक आदेशों के प्रभावी पालन का उदाहरण बनी है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment