अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

IGNTU अमरकंटक को बड़ी अकादमिक उपलब्धि अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. रक्षा सिंह को ICSSR की प्रमुख शोध परियोजना

WhatsApp Group Join Now

IGNTU अमरकंटक को बड़ी अकादमिक उपलब्धि

अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. रक्षा सिंह को ICSSR की प्रमुख शोध परियोजना

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ने अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रक्षा सिंह को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की प्रतिष्ठित अहिल्या बाई होल्कर योजना के तहत एक प्रमुख शोध परियोजना प्रदान की गई है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अनुसंधान उत्कृष्टता और शैक्षणिक प्रतिष्ठा में वृद्धि को दर्शाती है

 

शोध परियोजना का शीर्षक है

ब्रेकिंग बैरियर्स: इंपैक्ट ऑफ फेमिनाइजेशन ऑफ सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम्स ऑन वेल बीइंग एंड डिसीजन मेकिंग ऑफ वीमेन

इस परियोजना के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित योजनाओं में बढ़ती महिला भागीदारी के प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। शोध यह जांचेगा कि इन योजनाओं ने महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, कल्याण और निर्णय क्षमता पर क्या परिवर्तनकारी प्रभाव डाला है।

 

इस परियोजना में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की शिक्षिकाएँ सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में शामिल हैं। इनमें डॉ. स्वाति जैन (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद), डॉ. नीता बाजपेयी (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) और डॉ. बीना सिंह (पं. सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़) शामिल हैं।

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने प्रो. रक्षा सिंह और उनके अनुसंधान दल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मानदंडों तथा शोध-उन्मुख वातावरण को प्रमाणित करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी परियोजनाएँ विश्वविद्यालय को अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सहायक होंगी।

 

यह अपेक्षा की जा रही है कि इस शोध के निष्कर्ष नीति-निर्माण संस्थाओं को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन में उपयोगी दिशा प्रदान करेंगे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment