नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव के मुख्य आतिथ्य में सीसी सड़क का भूमिपूजन सम्पन्न
17.56 लाख रुपये की लागत से दुर्गा मंदिर टीवी टॉवर रोड से मिशन स्कूल तक बनेगी सीसी सड़क
मनेन्द्रगढ़। बुधवार को जिला मुख्यालय एमसीबी अंतर्गत नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 में लंबे समय से चली आ रही नागरिकों की मांग आज पूर्ण हुई। अधोसंरचना मद से 17.56 लाख रुपयों की लागत से दुर्गा मंदिर टीवी टॉवर रोड से मिशन स्कूल तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव के मुख्य आतिथ्य में पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे वार्ड में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में नगर पालिका शहर के समग्र विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सशक्त अधोसंरचना विकास ही प्रगति का आधार है अच्छी सड़कें होंगी तो हर सुविधा जन-जन तक पहुंचेगी।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि नगर विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता सहित सभी आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे है और विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।
शासन की योजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर नगर के सर्वांगीण विकास को सतत गति दी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार निरंतर विकास कार्यों की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, पार्षद दयाशंकर यादव, सपन महतो, सुनैना विश्वकर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, जमील साह, सुशीला सिंह, कृतिका जैन, इमरान खान, मुकेश अग्रवाल, किरण कुजूर, स्वप्निल सिन्हा, पूर्व पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, प्रतिमा पटवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, रामचरित द्विवेदी, विनीत जायसवाल, विवेक अग्रवाल, राजेश विश्वकर्मा, रामधुन जायसवाल, रवि जैन, नपा इंजीनियर विकास मिश्रा, अजय पैकरा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


















