अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

वार्ड नंबर 1 मथेका टोला में आंगनबाड़ी निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now
उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 मथेका टोला में आज दिनांक 4 अगस्त को शाम 4:00 बजे आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह ने शासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत इस आंगनबाड़ी के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि वार्ड वासियों द्वारा लंबे समय से आंगनबाड़ी की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि उनके वार्ड में आंगनबाड़ी की सुविधा नहीं है और जो आंगनबाड़ी केंद्र है, वह काफी दूर स्थित है। छोटे बच्चों को नदी-नालों को पार करके जाना पड़ता था, जिससे अभिभावकों को चिंता रहती थी। इस समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह ने गंभीरता से प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप शासन द्वारा वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति दी गई।
आज आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह के साथ मुख्य नगर परिषद अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे, उप यंत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। वार्ड वासियों ने इस पहल के लिए नगर परिषद को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि जल्द ही भवन निर्माण पूर्ण होकर बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित होगा।
खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment